बरेली: पहले पत्नी के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा, बाद में खुद भी लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक व्यक्ति ने आपसी लड़ाई में पहले पत्नी को मार-मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद में खुद शर्ट की आस्तीन फाड़कर जंगल में जाकर उससे फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक व्यक्ति ने आपसी लड़ाई में पहले पत्नी को मार-मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद में खुद शर्ट की आस्तीन फाड़कर जंगल में जाकर उससे फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सिर फोड़ने के बाद भर्ती कराया अस्पताल में
पुलिस के मुताबिक मृतक रामबाबू (35) अपने परिवार के साथ सिरौली के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। रामबाबू के चार बच्चे है। बुधवार रात उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके उसने अपनी पत्नी को इतना मारा कि उसका सिर तक फोड़ दिया। जब वह लहूलुहान होकर गिर गई तो रामबाबू डर गया और आनन फानन में बरेली के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

पत्नी की गंभीर हालत देख, खुद भी पेड़ से लटक गया
बताया जा रहा है कि जब रामबाबू को पता चला कि उसकी पत्नी की हालत ज्यादा गंभीर है। तो उसने भी खुद को यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटका दिया। पुलिस के मुताबिक रामबाबू का शव, उसकी शर्ट की फटी हुई आस्तीन से लटका मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: जंक्शन के सीआईटी भावेश शर्मा समेत तीन लोगों पर लूटपाट में मुकदमा दर्ज, सीओ जीआरपी खुद करेंगे विवेचना

संबंधित समाचार