मुरादाबाद : पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारी, पेंशनरों ने भरी हुंकार
मुरादाबाद, अमृत विचार। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों, पेंशनरों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी। आंबेडकर पार्क में धरने को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष व संयोजक सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों, शिक्षकों को पहले की तरह पेंशन की सुविधा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों, पेंशनरों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी।
आंबेडकर पार्क में धरने को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष व संयोजक सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों, शिक्षकों को पहले की तरह पेंशन की सुविधा सरकार बहाल करे।
नई पेंशन नीति हमें स्वीकार्य नहीं है। यदि सरकार ने हठवादिता छोड़कर मांग नहीं मिनी तो नवंबर में प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षक, कर्मचारी लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
