मुरादाबाद : शार्ट सर्किट से लगी चिकित्सक के घर में आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर गांधीनगर निवासी डॉ अजय कुमार जैन के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ शत्रुघ्न के अनुसार इस दौरान एक लाख रुपए से ज्यादा का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर गांधीनगर निवासी डॉ अजय कुमार जैन के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ शत्रुघ्न के अनुसार इस दौरान एक लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया।

गांधीनगर के बी 90 मकान में रहने वाले अजय कुमार जैन चिकित्सक हैं। गुरुवार दोपहर करीब 11:45 बजे उनके बेडरूम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही करीब 12 मिनट में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर रामलीला ग्राउंड स्टेट दीपावली मेले में मौजूद एफएसओ शत्रुघ्न भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की टीम ने 2:35 पर आग पर काबू पा लिया। दौरान दमकल विभाग की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि आग से बेड, गद्दे, वार्डरोब में रखे कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में एक लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

संबंधित समाचार