अमरोहा : खाना खाकर सोए एक ही परिवार के चार लोग बेहोश मिले, एक की हालत गंभीर
अमरोहा, अमृत विचार। खाना खाकर सोए एक ही परिवार के चार लोग सुबह बेहोशी की हालत में मिले। परिवार के अन्य लोग घबरा गए और आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर बनी थी, जबकि बाकी अन्य तीन लोग स्वस्थ्य हो गए। आशंका थी कि …
अमरोहा, अमृत विचार। खाना खाकर सोए एक ही परिवार के चार लोग सुबह बेहोशी की हालत में मिले। परिवार के अन्य लोग घबरा गए और आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर बनी थी, जबकि बाकी अन्य तीन लोग स्वस्थ्य हो गए। आशंका थी कि परिवार के चारों सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
थान मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर में यादराम का परिवार रहता है। बुधवार की रात को यादराम के घर खाने में आटे का हलवा, शिमला मिर्च की सब्जी बनी थी। रात को यादराम व उसकी पत्नी, बेटे मोनू व बेटी मुनेश ने खाना खाया और उसके बाद सभी चाय पीकर सो गए। सुबह सूरज निकलने के काफी देर बाद भी परिवार के सदस्यों में कोई हलचल नहीं हुई। तो यादराम के बड़े बेटे की पत्नी कविता ने कमरे जाकर परिजनों को जगाने का प्रयास किया। परंतु किसी की आंख नहीं खुली तो वह घबरा गई और अपने पति व ग्रामीणों की इसकी सूचना दी।
जिस पर सभी दौड़े-दौड़े यादराम के कमरे में पहुंचे तो देखा वहां सभी बेहोश पड़े थे। बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि दोपहर बाद तक परिवार के मुखिया यादराम की हालत नाजुक बनी हुई थी। लेकिन बाकी अन्य लोग ठीक है। सीएमएस अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में आए चारों लोग अभी ठीक हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
