संभल : आवास दिलाने के नाम पर ठगी, तहरीर
संभल, अमृत विचार। डूडा विभाग में तैनात एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में महिलाओं ने गुरुवार को तहरीर दी है। तहरीर में महिलाओं ने आरोपी युवक पर आवास दिलाने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप लगाया है। लोगों से दो हजार रुपए से लेकर 12 हजार रुपए तक ठगने की बात कही है। कई …
संभल, अमृत विचार। डूडा विभाग में तैनात एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में महिलाओं ने गुरुवार को तहरीर दी है। तहरीर में महिलाओं ने आरोपी युवक पर आवास दिलाने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप लगाया है।
लोगों से दो हजार रुपए से लेकर 12 हजार रुपए तक ठगने की बात कही है। कई महिलाओं ने आरोपी द्वारा धमकाने का भी आरोप लगाया है। महिलाओं ने रिजवान नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया, ताकि उनको या तो उनके पैसे वापस मिल जाए।
