UP सरकार का फैसला, नुकसान हुए फसलों की भरपाई के लिए जारी की 160 करोड़ रुपए की मदद राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित 35 जिलों में फसल से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक 180 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। जिसमें से 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित 35 जिलों में फसल से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक 180 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। जिसमें से 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों को जारी कर दी गई है।

वहीं, एक लाख से अधिक किसानों को राज्‍य आपदा मोचक निधि के जरिये सहायता राशि जारी की गई है। गौरतलब है कि भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा पूर्वांचल के जिले सबसे ज्‍यादा बाढ़ से प्रभावित रहे।

वहीं, किसानों की परेशानी को देखते हुए सीएम योगी ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। सीएम ने मंत्रियों और विधायकों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों की मदद के निर्देश दिए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता