कन्नौज: एसबीएस कॉलेज में दीपोत्सव मेले का सांसद ने किया शुभारम्भ
कन्नौज। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एसबीएस कॉलेज मैदान में आयोजित दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब बड़े ही सौभाग्यशाली लोग हैं कि हमारे समय पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं …
कन्नौज। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एसबीएस कॉलेज मैदान में आयोजित दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब बड़े ही सौभाग्यशाली लोग हैं कि हमारे समय पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं एवं हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, यह डबल इंजन की सरकार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से हमारे देश भर मे हमारी सरकार ने ऐसे रेहड़ी पटरी व्यवसाय करने वाले लोगों, छोटी दुकानदारी करने वाले लोगों आदि लोगों का ध्यान रखा है कि उनको रोजगार में संकट ना आए इस योजना के माध्यम से हम उन लोगों को ₹10000 का बिना किसी व्याज के आज हमारी सरकार लोन दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन सब लोगों को बाजार देने का काम किया है। यह मेला प्रदेश में सभी नगर पालिका एवं नगर निगमों में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की तथा स्वयं कुछ उत्पादों का क्रय भी किया। मेले में जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से संचालित माटीकला योजना के अन्तर्गत बनाये गये मिट्टी के बर्तनों एवं दिये की लगायी गयी। उन्होंने ने जनसामान्य से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग हस्तनिर्मित उत्पादों/माटीकला उत्पादों की खरीदारी करें।
