रामपुर में स्ट्रीट वेंडर के रोजगार को लगा दिवाली मेला
रामपुर, अमृत विचार। दिवाली मेले का गुरुवार की देर शाम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जलशक्ति बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। दिवाली मेले में फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, दिवाली से जुड़ी उपयोगी सामग्रियों की बिक्री के साथ-साथ रामपुर के परंपरागत विशिष्ट उत्पादों …
रामपुर, अमृत विचार। दिवाली मेले का गुरुवार की देर शाम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जलशक्ति बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। दिवाली मेले में फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, दिवाली से जुड़ी उपयोगी सामग्रियों की बिक्री के साथ-साथ रामपुर के परंपरागत विशिष्ट उत्पादों एवं सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर और पथ विक्रेताओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दिवाली मेला लगा है।
बापू मॉल परिसर में 28 अक्तूबर से 4 नवम्बर तक दिवाली मेला लगेगा। मेले के मद्देनजर बापू माल को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। इसके अलावा तरह-तरह के व्यंजनों के स्टाल लगे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले और टिक्की, चाट पकौड़ी के ठेले भी लगाए गए हैं। गुरुवार की देर शाम को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर दिवाली मेले का शुभारंभ किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर दीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि दिवाली मेले का आयोजन करके स्ट्रीट वेंडर और पथ विक्रेताओं को अपनी सामग्री विक्रय करके अपनी आय अतिरिक्त रूप से बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म स्थानीय स्तर पर तैयार करने के उद्देश्य से आकर्षक मेले के आयोजन के माध्यम से उपलब्ध कराने के नजरिए से दिवाली मेला आयोजित हो रहा है।
सरकार का स्ट्रीट वेंडर्स के रोजगार को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन भी मुहैया कराया गया है ताकि, वे कोरोना काल के दौरान प्रभावित अपने रोजगार को पुनः स्थापित कर सकें। इसके लिए उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
