हरदोई: दीपावली मेला महोत्सव का विधायक ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के शाहाबाद के मोहल्ला पठकाना में दीपावली मेला महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने गुरुवार को फीता काटकर व दीप जलाकर शुभारंभ किया। शाहाबाद नगर पालिका की तरफ से मोहल्ला पठकाना रामलीला मैदान में दीपावली मेला का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग …

हरदोई। जिले के शाहाबाद के मोहल्ला पठकाना में दीपावली मेला महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने गुरुवार को फीता काटकर व दीप जलाकर शुभारंभ किया। शाहाबाद नगर पालिका की तरफ से मोहल्ला पठकाना रामलीला मैदान में दीपावली मेला का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए। शासन के निर्देश पर लगाए गए इस मेले में अव्यवस्थाओं की भरमार रही।

अधिकांश लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। विधायक ने सरकार की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे व्यक्ति को हर योजना का लाभ मिल रहा है चाहे वहां शौचालय, आवास उज्जवल योजना हो या फिर अन्य कोई योजना हो उसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। अन्य सरकारों में योजनाएं तो थी लेकिन किसी को उसका लाभ नहीं मिल रहा था आज सरकार की तरफ से दीपावली से पहले ही दीपावली मेले का आयोजन किया गया और इस मेले का सभी लोग आनंद भी ले रहे हैं।

संबंधित समाचार