पीलीभीत: चोरी की सात बाइक बरामद, तीन ऑटाे लिफ्टर गिरफ्तार
दियोरियाकलां, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन ऑटो लिफ्टरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सात मोटर साइकिल बरामद की। खुलासा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस …
दियोरियाकलां, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन ऑटो लिफ्टरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सात मोटर साइकिल बरामद की। खुलासा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
एसओ अचल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस टीम पकड़िया तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच दो बाइकाें पर सवार तीन लोग जठा पुलिया की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक मोड़ भागना शुरू कर दिया।
शक होने पर पुलिस ने पीछा करके तीनों को धर दबोचा। पूछने पर उन्होंने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के गांव जादोपुर पट्टी निवासी प्रवीण पुत्र राम अवतार, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी आशू पांडेय पुत्र सुरेंद्र और खटीमा उत्तराखंड के गांव अमाऊ लोहिया हेड रोड सेक्टर तीन निवासी विवेक परिहार उर्फ बाबा बताया। दोनों बाइकों के कागजात भी नहीं दिखा सके।
इस पर उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो सभी शातिर ऑटो लिफ्टर निकले। उनकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की बाइक यानी कुल सात बाइकें बरामद की गई। बृहस्पतिवार को खुलासा कर तीनों को जेल भेज दिया गया। इनका एक साथी अजीतपुर बिल्हा गांव निवासी प्रेमचंद उर्फ बिल्लन पूर्व में ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार को टीम के गुडवर्क को सराहा। साथ ही 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
