बरेली: बूथ विजय अभियान की चर्चा कर पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दौड़भाग शुरू कर दी है। आंवला, बरेली और महानगर जिलों में पन्ना प्रमुख बनाने को लेकर पदाधिकारियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बूथ विजय अभियान पर चर्चा …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दौड़भाग शुरू कर दी है। आंवला, बरेली और महानगर जिलों में पन्ना प्रमुख बनाने को लेकर पदाधिकारियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बूथ विजय अभियान पर चर्चा की गयी। पन्ना प्रमुखों के महत्व की जानकारी दी गयी।

भाजपा कार्यालय पर आंवला जिले की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुटने का आह्वान किया। संतोष सिंह ने बूथ विजय अभियान पर चर्चा करते हुए सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करने पर जोर दिया।

बैठक में फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, जिला महामंत्री शिवप्रताप सिंह, संतोष शर्मा, रामनिवास मौर्य, रनबीर यादव, शिवेंद्र नाथ चौबे, अमिताभ सिंह, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, राणा प्रताप, बिथरी ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, अरविंद चौहान, वेदप्रकाश यादव, मित्रपाल, जिपं सदस्य नवीन शर्मा, सुनील कश्यप, अर्जुन कश्यप, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, विपुल पटेल, सचिन माथुर आदि जिला, मण्डल व मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार