अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चार को लगी गोली
अयोध्या। पुलिस ने गोसाईंगंज के मद्राहा जंगल के पास मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों से चार तमंचे, कारतूस, तीन बाइक व नगदी बरामद हुई है। सभी बदमाश गोंडा के रहने वाले हैं। इन्हीं बदमाशों ने सिविल लाइन्स स्थित पीएनबी से …
अयोध्या। पुलिस ने गोसाईंगंज के मद्राहा जंगल के पास मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों से चार तमंचे, कारतूस, तीन बाइक व नगदी बरामद हुई है। सभी बदमाश गोंडा के रहने वाले हैं। इन्हीं बदमाशों ने सिविल लाइन्स स्थित पीएनबी से दूध डेयरी मैनेजर के दो लाख रुपए से भरा बैग भी पार किया था। सभी को जेल भेज दिया गया है।
गोसाईंगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मद्राहा जंगल के पास से गुजर रहे हैं। स्वाट टीम के साथ संयुक्त रूप से पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो चार बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों की पहचान संतोष, विक्रम, रोहित और बैजनाथ बरवार निवासी गोंडा के रूप में हुई है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों से चार तमंचे व कारतूस बरामद हुए। साथ ही दो सुपर स्प्लेंडर व एक बाइक टीवीएस स्पोर्ट्स बिना नंबर के नकदी जब्त की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
