मुरादाबाद : महाकालेश्वर मंदिर के दानपात्र ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर मंदिर को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बना लिया। दीवार फांद कर मंदिर में दाखिल हुए चोर गैस कटर से ताले काटकर तीनों दानपात्र को लेकर फरार हो गए।चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लीड को भी तोड़ दिया। मंदिर से जुड़े महेश अग्रवाल ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर मंदिर को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बना लिया। दीवार फांद कर मंदिर में दाखिल हुए चोर गैस कटर से ताले काटकर तीनों दानपात्र को लेकर फरार हो गए।चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लीड को भी तोड़ दिया। मंदिर से जुड़े महेश अग्रवाल ने बताया कि दानपात्र से चोर करीब 3 लाख रुपए चोरी करके ले गए।

सूचना पाकर पाकबड़ा पुलिस के अलावा एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर में मौजूद पुजारी और सिक्योरिटी गार्ड से घटना के संदर्भ में जानकारी की। आसपास जाकर देखा तो कुछ दूरी पर खेतों में तीनों दानपात्र मिल गए। तीनों से नगदी गायब थी। एसपी सिटी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
