पीलीभीत: कृषि विभाग कर्मचारी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
अमृत विचार, पीलीभीत। शाहजहांपुर जनपद में तैनात कृषि विभाग के कर्मचारी की पत्नी ने परिवार वालों की गैरमौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम परिवार वाले कामकाज निपटाकर घर पहुंचे तो कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को …
अमृत विचार, पीलीभीत। शाहजहांपुर जनपद में तैनात कृषि विभाग के कर्मचारी की पत्नी ने परिवार वालों की गैरमौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम परिवार वाले कामकाज निपटाकर घर पहुंचे तो कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि वह कृषि विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी वर्तमान तैनाती शाहजहांपुर में है। रोज की तरह वह काम पर गए हुए थे। बृहस्पतिवार को पत्नी ब्रहमा देवी (33) घर पर अकेली थी। 18 वर्षीय पुत्री अनामिका शहर के एक महिला डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दो बेटे अंकित और अश्वनी हैं।
वह कई दिन से बीमार चल रही थी। लंबे समय से दवा चलने पर डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थी। परिवार की गैरमौजूदगी में खुदकुशी कर ली। शाम करीब साढ़े पांच बजे परिवार वाले घर पहुंचे तो पत्नी का शव साड़ी से बने फंदे से कमरे में लटका मिला। शव देख चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए।वह भी सूचना मिलने के बाद घर आ गए।
पत्नी के खुदकुशी करने की सूचना गजरौला पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े-
