बाराबंकी: मानसिक रूप से विक्षिप्त को पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। घर से बिना बताए निकले मानसिक रूप से विक्षिप्त को ग्रामीण की सूचना के बाद पीआरबी 1730 के द्वारा पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। शुक्रवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कतुरी कला के पास स्थित एक ढाबे के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त जय प्रकाश वर्मा उर्फ भट्टकरी निवासी कोठीला थाना सदरपुर …

बाराबंकी। घर से बिना बताए निकले मानसिक रूप से विक्षिप्त को ग्रामीण की सूचना के बाद पीआरबी 1730 के द्वारा पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

शुक्रवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कतुरी कला के पास स्थित एक ढाबे के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त जय प्रकाश वर्मा उर्फ भट्टकरी निवासी कोठीला थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को टहलता देख कतुरी कला निवासी विकास गौतम ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।

सूचना के बाद पहुंची पीआरबी 1730 पर मौजूद प्रभारी विपनेश मिश्रा दिनेश यादव व चालक पवन कुमार वर्मा सिपाहियों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त जयप्रकाश के भाई सुनील पुत्र सुंदर लाल निवासी कोठिला व विनोद कुमार वर्मा निवासी हाजीपुर थाना सदरपुर सीतापुर को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार