बदायूं: सर्विलांस टीम ने 5 लाख के गुम हुए 39 मोबाइल किए बरामद
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की सर्विलेंस टीम ने 5,50000 मूल्य के गुम हुए 39 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बरामद मोबाइल फोन उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। सर्विलांस सेल (क्राइम ब्रांच) टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों पर आधार पर कार्यवाही …
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की सर्विलेंस टीम ने 5,50000 मूल्य के गुम हुए 39 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बरामद मोबाइल फोन उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
सर्विलांस सेल (क्राइम ब्रांच) टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों पर आधार पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सेल टीम द्वारा 39 मोबाइल फोन की बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डाॅ. ओपी सिंह ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल मूल स्वामियों को वापस कर दिए हैं।
मोबाइल स्वामियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सर्विलांस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। डाॅ. ओपी सिंह ने मोबाइल फोन बरामद करने वाली सर्विलांस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कृत किया।
यह भी पढ़े-
पीलीभीत हाईवे पर रफ्तार का कहर: कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार नेपाली समेत सात घायल
