बरेली: शिक्षकों की समस्याओं के लेकर शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बीएसए विनय कुमार को शिक्षकों की समस्याओं के बारे एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति, निरीक्षण और नव नियुक्त शिक्षकों के सत्यापान के बारे में अवगत कराया। मामले में बीएसए ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सभी समस्याओं का …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बीएसए विनय कुमार को शिक्षकों की समस्याओं के बारे एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति, निरीक्षण और नव नियुक्त शिक्षकों के सत्यापान के बारे में अवगत कराया। मामले में बीएसए ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

दअरसल, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि पिछले 5-6 साल से पदोन्नति नहीं हुई है। शासन ने कई बार पदोन्नति के लिए सूची जारी करने के आदेश दिए मगर पटल पर बैठे पटल सहायक ने इस पर आज तक कोई काम नहीं किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा आरोप लगाया कि कुछ बीईओ निरीक्षण के नाम पर वसूली कर रहे है। वह संवेदनशील तरीके से काम नहीं कर रहे है।

इस पर बिथरी ब्लॉक अध्यक्ष केसी पटेल ने कहा कि तमाम नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति के बाद अभी तक सत्यापन नहीं होने की वजह से वेतन तक नहीं मिल सका है। उन्होंने बीएसए से जल्द से जल्द सत्यापन करने की अपील की है। इस मौके पर संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार