अयोध्या: रक्तदान करने के मामले में मेजर ध्यानचंद संस्था प्रथम
अयोध्या। राज्य रक्त परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में रक्तदान से जुड़ी 25 संस्थाओं को ब्लड बैंक स्थित सभागर में सम्मानित किया गया। मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति को पिछले वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान में प्रथम स्थान मिला है। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त को जिला चिकित्सालय के सीएमएस सी बी. …
अयोध्या। राज्य रक्त परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में रक्तदान से जुड़ी 25 संस्थाओं को ब्लड बैंक स्थित सभागर में सम्मानित किया गया। मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति को पिछले वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान में प्रथम स्थान मिला है।
संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त को जिला चिकित्सालय के सीएमएस सी बी. एन. त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ फुजैल अंसारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट व बीजेपी अयोध्या रही।
संस्था संरक्षक राजेश चौबे, उपाध्यक्ष राम, श्रीवास्तव प्रिंस, महामंत्री रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, सचिव विकास सोनकर व 500 वालंटियर के सहयोग से प्रतिदिन जरूरतमंदों को संस्था से ब्लड दिया जा रहा है।
