गोरखपुर: पुलिस की छवि सुधारने के लिए एडीजी जोन ने शुरू की ये बड़ी पहल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। पुलिस कर्मचारियों की ओर से बीते कुछ दिनों में की गई कार्यवाही के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत व अन्य कारणों से महकमे की छवि धूमिल हुई है। अब इसे सुधारने के लिए गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार ने प्रयास करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने जोन के सभी जिला प्रमुखों …

गोरखपुर। पुलिस कर्मचारियों की ओर से बीते कुछ दिनों में की गई कार्यवाही के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत व अन्य कारणों से महकमे की छवि धूमिल हुई है। अब इसे सुधारने के लिए गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार ने प्रयास करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने जोन के सभी जिला प्रमुखों से दागी पुलिस कर्मियों की लिस्ट भी मंगवाया है। साथ ही आम जनता को अपना व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करा कर आम जनता के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों की गोपनीय सूचना देने की अपील भी की है। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

बता दें कि डीलर मनीष गुप्ता प्रकरण से पूरे पुलिस महकमें की बदनामी हुई। ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ न सिर्फ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ बल्कि लोगों ने सवाल भी उठाए। यही वजह है कि अब एडीजी अखिल कुमार ने दागी पुलिस वालों को काली सूची में डलवाने की पहल की है। उन्होंने इलाके में बदनाम और जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों का नाम जोन के सभी पुलिस कप्तानों से मांगा है।

उधर एडीजी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी दागी पुलिस वाले की जानकारी है तो वह उनके (एडीजी) सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप कर गोपनीय सूचना दे सकते हैं। समाज मे पुलिस की छवि सुधारने के लिए एडीजी ने बदनाम पुलिस वालों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है। उनकी मंशा है कि पहले से ऐसे पुलिस वालों को पहचान कर जांच कराकर कार्रवाई कर दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से पुलिस की बदनामी न होने पाए।

संबंधित समाचार