बरेली: जिले में डेंगू के निकले 16 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने शुक्रवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार को हुई कुल 275 जांच में से 59 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं, इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच करने पर 16 …

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने शुक्रवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार को हुई कुल 275 जांच में से 59 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं, इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच करने पर 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि डीबीसी की टीम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई लगातार डेंगू प्रभावित इलाकों में की जा रही है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप अधिक है। शहरीय क्षेत्र में 245 वहीं ग्रामीण इलाकों में अब तक 131 मामले डेंगू के सामने आए हैं। वहीं, डेंगू के मामलें में मझगवां, भोजीपुरा, सीबीगंज समेत कुल 12 ब्लॉक संवेदनशील हैं।

630 जांच में 4 मलेरिया संक्रमित
शुक्रवार को जिले में 630 मरीजों की जांच में 4 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसमें तीन लोगों में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के एक मरीज की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों का निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचारधीन हैं।

संबंधित समाचार