कुशीनगर: निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर फार्मासिस्ट सहित तीन निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के नोडल अफसर यूपी विद्युत उत्पादन निगम के एमडी पी. गुरुप्रसाद के शुक्रवार को निरीक्षण में लापरवाही सामने आने के बाद दो फार्मासिस्ट और एक एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है। इस प्रकरण से संबंधित तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को …

कुशीनगर। जिले के नोडल अफसर यूपी विद्युत उत्पादन निगम के एमडी पी. गुरुप्रसाद के शुक्रवार को निरीक्षण में लापरवाही सामने आने के बाद दो फार्मासिस्ट और एक एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है। इस प्रकरण से संबंधित तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि तमकुहीराज के फार्मासिस्ट सैफुल्ला व पवन मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया हे। इसी के साथ एएनएम सुधा सिंह को भी सस्पेंड किया गया है। यह बगही गांव में तैनात हैं। इसके अलावा तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

संबंधित समाचार