UP: मायावती को बड़ा झटका, 6 विधायक के साथ 1 बीजेपी MLA हुए सपा में शामिल
लखनऊ। UP विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने बसपा और बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जहां मायावती की पार्टी के 6 विधायक और एक बीजेपी विधायक सपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सभी विधायकों ने अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा पार्टी में शामिल होने की सदस्यता ली। इस दौरान अखिलेश …
लखनऊ। UP विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने बसपा और बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जहां मायावती की पार्टी के 6 विधायक और एक बीजेपी विधायक सपा में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि सभी विधायकों ने अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा पार्टी में शामिल होने की सदस्यता ली। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश इतना है कि आने वाले समय में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो सपा में आना चाहते हैं। वो भी आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से नए चेहरे या पुराने चेहरे हमारी पार्टी में शामिल होंगे। साथ ही कहा कि भाजपा ने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया है। जिससे जनता भी नाराज है।
अखिलेश ने कहा- अपना पन्ना नहीं पढ़ती BJP…
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी ने 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाकर कूड़े में फेंक दिया है। भाजपा पन्ना प्रभारी तो बनाते हैं, लेकिन अपने ही बनाए पन्ने को नहीं पढ़ा।
BSP के ये विधायक हुए सपा में शामिल…
- असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
- असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़)
- मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
- हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज)
- हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
- सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर)
- राकेश राठौर (बीजेपी)-सीतापुर
