पीलीभीत: युवा व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग को दी 50 पीपीई किट
पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जनपद के 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि करीब छह हजार लोग संक्रमित हुए थे। अभी भी तीसरी संभावित लहर को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। भले ही इन दिनों कोरोना संक्रमण धीमा पड़ चुका है। मगर, शहर के …
पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जनपद के 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि करीब छह हजार लोग संक्रमित हुए थे। अभी भी तीसरी संभावित लहर को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। भले ही इन दिनों कोरोना संक्रमण धीमा पड़ चुका है।
मगर, शहर के युवा व्यापारियों ने आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया।युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष आशीष लोधी की अगुवाई में संगठन के सदस्य और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 50 पीपीई किट नि शुल्क भेंट की है।
सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ.अनीता चौरसिया से आगे भी हर संभव मदद करने की बात कही। बता दें कि कोरोना संकट काल में भी युवा टीम सक्रिय होकर मदद में जुटी रही थी। इस मौके पर नगर महामंत्री निखिल राजपूत, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हनी अरोड़ा, गौरव राणा, गौरव गुप्ता, मुनेंद्र वाल्मीकि, जितेंद्र लोधी, विकास सिंह आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े-
