मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन ने लीलावती हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, कोरोना से हुई एक्टर की मौत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का आज सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती थे। उनके निधन की खबर उन्हीं के सन-इन-लॉ हंसल मेहता ने ट्वीट करके दी। RIP Yusuf Husain. pic.twitter.com/laP0b1U732 — Hansal Mehta (@mehtahansal) October 29, 2021 वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट …

मुंबई। मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का आज सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती थे। उनके निधन की खबर उन्हीं के सन-इन-लॉ हंसल मेहता ने ट्वीट करके दी।

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर लिखा, “यूसुफ जी। हमने कुछ ना कहो से बॉब बिस्वास तक कई फिल्मों में साथ काम किया। वह सौम्य, दयालु और गर्मजोशी से भरे हुए है। उनके परिवार के प्रति संवेदना।”

बता दें की यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस दोनो को ही गहरा झटका दिया है।

संबंधित समाचार