मुरादाबाद : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर पकड़ी आठ कुंतल मिलावटी मिठाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला के नेता कालोनी जयंती पुर स्थित एक मकान से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लगभग आठ कुंतल मिलावटी मिठाई जब्त किया है। इसे जांच के प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मझोला इलाके में बड़े पैमाने पर मिलावटी मिठाई बनाया जा रहा है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला के नेता कालोनी जयंती पुर स्थित एक मकान से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लगभग आठ कुंतल मिलावटी मिठाई जब्त किया है। इसे जांच के प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मझोला इलाके में बड़े पैमाने पर मिलावटी मिठाई बनाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने उस मकान में स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की। टीम को मौके पर आठ कुंतल तैयार मिठाई मिली जिसे बाजार में बेचने के लिए डिब्बों में रखा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मिली मिठाई को जब्त कर लिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बड़ी मात्रा में सप्रेटे का दूध और आठ कुन्तल तैयार मिठाई मिली है, जो मिलावटी दूध से तैयार की गई थी। मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
