हरदोई: किसान ग्राम चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विकासखंड भरावन के अतरौली स्थित जंगलीशिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा की किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी पार्टी है। किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये देकर किसानों को कर्जदार होने से बचाया है। बुआई से पहले …

हरदोई। विकासखंड भरावन के अतरौली स्थित जंगलीशिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा की किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी पार्टी है। किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये देकर किसानों को कर्जदार होने से बचाया है। बुआई से पहले किसान साहूकारों से कर्ज लेते थे।

फिर उनसे मनमाना ब्याज वसूला जाता था। अब भाजपा सरकार फसल बुआई के समय किसान सम्मान निधि की दो हजार रुपये की किस्त देती है। भरावन ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गौशालाओं का निर्माण करवाकर अन्ना मवेशियों से निजात दिलाई है। प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत रसोई घर को धुंआमुक्त करने का काम किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह युवराज ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, संजय गुप्ता, धीरेन्द्र तोमर, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह युवराज, विश्वराज सिंह, सुमित सिंह, शिवबीर सिंह, आलोक चौहान, अनुराग सोमवंशी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार