न्यूजर्सी में भारतीय मूल के सीईओ की गोलीमार कर हत्या, हत्यारे ने 80 किलोमीटर दूर तक किया पीछा
न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक दवा कंपनी के भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीबीसी न्यूयार्क अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि न्यूजर्सी के प्लेंसबोरो में मंगलवार सुबह को भारतीय मूल के श्री रंगा अरवापल्ली (54) के घर पहुंचने के तुरंत …
न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक दवा कंपनी के भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीबीसी न्यूयार्क अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि न्यूजर्सी के प्लेंसबोरो में मंगलवार सुबह को भारतीय मूल के श्री रंगा अरवापल्ली (54) के घर पहुंचने के तुरंत बाद एक बंदूकधारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
बंदूकधारी फिलाडेल्फिया के बाहर एक कैसिनो के पास से तड़के साढ़े तीन बजे ही लूटपाट के इरादे से उनके पीछे लग गया था। न्यूयार्क पोस्ट अखबार के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पेंसिलवेनिया के कैसिनो से न्यूजर्सी तक करीब 80 किलोमीटर तक ‘ दवा कंपनी के अधिकारी’ का पीछा किया गया और न्यूजर्सी में उन्हें उनके घर में डकैती के प्रयास के दौरान मार डाला गया।
उस वक्त उनकी पत्नी एवं बेटी सो रही थीं। अखबार के अनुसार, अरवापल्ली ने पार्क्स कैसिनो में मंगलवार को तड़के जीती गई 10000 डॉलर की रकम को भुनाया था, जब उसे पेंसिलवेनिया के 27 वर्षीय जेकाई रीड जॉन ने देख लिया था। पुलिस ने जेकाई रीड-जॉन को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर हत्या का आरोप लगाया गया है।
