बरेली: दिव्यांग हित की बात करने वाला ही प्रदेश में राज करेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रकोष्ठ के यूपी के संयोजक डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि राज्य में दो करोड़ से अधिक दिव्यांगजन हैं। राज्य के अंदर भाजपा की सरकार अकेले बनाने में दिव्यांगजन सक्षम हैं। ओमप्रकाश राजभर या अन्य दल, जिस प्रकार से अपने वोट बैंक को लेकर ब्लैकमेल …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रकोष्ठ के यूपी के संयोजक डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि राज्य में दो करोड़ से अधिक दिव्यांगजन हैं। राज्य के अंदर भाजपा की सरकार अकेले बनाने में दिव्यांगजन सक्षम हैं। ओमप्रकाश राजभर या अन्य दल, जिस प्रकार से अपने वोट बैंक को लेकर ब्लैकमेल करने की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें जवाब देने के लिए दिव्यांग प्रकोष्ठ अकेले सक्षम है।

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओझा ने कहा कि वर्तमान सरकार दिव्यांगजनों के हितों को लेकर बहुत कार्य कर रही है। भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार है। राज्य के दिव्यांगजन सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। आह्वान किया कि जो दिव्यांग हित की बात करेगा, वही प्रदेश में राज करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकोष्ठ प्रभारी शिवकुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सम्मेलन का आयोजन दिव्यांग प्रकोष्ठ कराएगा।

साथ ही अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। क्षेत्रीय सह संयोजक धनंजय तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में दिव्यांगजनों की भागीदारी के लिए कम से कम चार प्रतिशत का आरक्षण होना चाहिए। जिला वार कार्यालय हेल्पलाइन नंबर डाटा बैंक आदि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान का काम करने का एक स्थान होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगों के लिए जो पिछले 7 वर्षों में किया है, वह 70 वर्षों में काम नहीं हुआ है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। संचालन क्षेत्रीय संयोजक अमित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश तवर, राजमाला, हाथरस के जिला संयोजक प्रमोद पुंडीर, देवेंद्र सविता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार