कानपुर: मुकदमा दर्ज कराने के 24 घंटे बाद ही पति ने कर दी पत्नी की हत्या, जानें मामला
कानपुर। प्रिया शमाज का शादी के दो साल बाद ही पति से विवाद शुरू हो गया था। एक साल से वह पति से अलग होकर पिता के साथ रहने लगी थी। दो साल का विवाद और आए दिन पैसों की मांग को लेकर मामला कत्ल के अंजाम तक पहुंच जाएगा, यह किसी ने सोचा भी …
कानपुर। प्रिया शमाज का शादी के दो साल बाद ही पति से विवाद शुरू हो गया था। एक साल से वह पति से अलग होकर पिता के साथ रहने लगी थी। दो साल का विवाद और आए दिन पैसों की मांग को लेकर मामला कत्ल के अंजाम तक पहुंच जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। इससे पति दो बार पहले भी हत्या का प्रयास कर चुका था। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे भीतर ही प्रिया की हत्या कर दी गई। रिपोट दर्ज होने के बाद बुरी तरह बौखला गया था।
मूल रूप से चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी गणेश दत्त शमार कुछ साल से बिजनौर शहर के बीआइपी कॉलोनी में मकान लेकर रह रहे थे। बेटी प्रिया की शादी एक दिसंबर 2015 में कमल दत्त शमाज से हुई थी। तीन साल तक कोई बच्चा भी नहीं हुआ। दो साल से दंपती में विवाद शुरू हो गया। प्रिया ने हायर एजूकेशन हासिल की थी। वह पीएचडी और नेट कालीफइड थी। कमल शेयर मार्केट का काम करता है। वह बार-बार पैसे की मांग करता था। शादी के बाद उसने कई बार करीब 15 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी उसकी भूख बढ़ती गई। उसकी हरकतों से तंग आकर वह एक साल से पिता के साथ रहने लगी थी।
इस पर भी उसने पीछा करना नहीं छोड़ा। छह माह पूर्वज बाइक सवार दो युवकों ने प्रिया को कुचलने का प्रयास किया था। वहीं 15 दिन पूर्वज स्कूल जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पिस्टल तान दी थी। उस वक्त प्रिया ने एक घर में घुसकर जान बचाई थी, तब से उसे लगातार धमकी मिल रही थी। गुरुवार को प्रिया शमाद ने चांदपुर थाने में पति कमल, सास वषार, ननद डोली, बिचौलिया विमलेश शमाज, ममेरा ससुर ब्रजकिशोर और ममेरी सास अनीता समाज के खिलाफदहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोटर दजज कराई थी। हालांकि पहले भी तहरीर दी गई थी, लेकिन चांदपुर पुलिस ने कोई खास कारवाई नहीं की।
