पीलीभीत: तमंचे के बल पर गेस्ट हाउस में दुष्कर्म, मामला दर्ज
पीलीभीत। नौकरी का झांसा देकर एक युवती को गेस्ट हाउस में ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद मारने की धमकी दी गयी। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात एक युवक से कुछ दिन पहले हुई …
पीलीभीत। नौकरी का झांसा देकर एक युवती को गेस्ट हाउस में ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद मारने की धमकी दी गयी। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात एक युवक से कुछ दिन पहले हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीबियां बढ़ाई। वह आरोपी के झांसे में आ गयी। उसके बाद वह पीलीभीत में एक गेस्ट हाउस पर ले गया। उसके साथी भी मौजूद थे।
आरोप है कि वहीं आरोपी ने तमंचा दिखा कर धमकाया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। गेस्ट हाउस संचालक ने नियमो की अनदेखी की थी। बताते है कि आरोपियों की आईडी भी नहीं ली गयी थी। पहले पुलिस मामले को दबाए रही। जहानाबाद पुलिस उसे टरकाती रही। उसके बाद पीड़िता एसपी से मिली। फिर जाकर कार्रवाई हो सकी है।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी राजू राना और रवि वर्मा पर धोखाधड़ी, बंधक बनाकर दुष्कर्म और धमकाने की धारा 420,376, 342,506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
