बरेली: इलेक्ट्रानिक आइटमों पर नहीं महंगाई, ऑफर ने दाम घटाए
बरेली, अमृत विचार। धनतेरस को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। खरीददारी के लिए लोग बाजारों में पहुच रहे हैं जिससे दुकानदारों में उत्साह है। दिवाली को लेकर कंपनियों ने उत्पादों पर कई तरह के ऑफर दिए हैं। इनका फायदा उठाने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। दुकानदार …
बरेली, अमृत विचार। धनतेरस को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। खरीददारी के लिए लोग बाजारों में पहुच रहे हैं जिससे दुकानदारों में उत्साह है। दिवाली को लेकर कंपनियों ने उत्पादों पर कई तरह के ऑफर दिए हैं। इनका फायदा उठाने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। दुकानदार ग्राहकों के लिए एलईडी, वॉशिग मशीन, फ्रिज, एसी, माइक्रोवेव सहित सभी उत्पादों को उपलब्ध करा रहे हैं।
धनतेरस को तीन दिन बचे हैं इसलिए दुकानों पर ज्यादा ग्राहक नजर आ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक अपने उत्पादों को पसंद करने बाद धनतेरस पर ऑर्डर घर मंगा रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि एचडी व एफएचडी के बाद अब 4-के, 8के, ओलेड एलईडी लोगों को लुभा रही है। दिवाली ऑफर की वजह से उत्पाद पहले की अपेक्षा कम रेट पर मिल रहे हैं। 21900 से 45000 हजार में मिलने वाली 32 से 43 इंच वाली एलईडी टीवी 17900 से 35900 में मिल रही है।
इसी तरह माइक्रोवेव, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन पर उत्पादों की कैटिगिरी के हिसाब से 2 हजार से लेकर 10000 तक की छूट मिल रही है। दुकानदार हरीश अरोड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिवाली पर वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि की मांग रहती थी लेकिन इस वर्ष इनके साथ फ्रिज, एसी की भी अच्छी मांग है। जिसका कारण है लोग दिवाली के ऑफर में सस्ते दामों में अपनी जरूरत की चीजें खरीद रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है 15 से 20 फीसदी कैशबैक
दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई कंपनी तरह- तरह के ऑफर दे रही हैं। इसमें कैश बैक के साथ इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने पर कूपन पर कई तरह के उपहार मिल रहे हैं। फाइनेंस कंपनियां भी ग्राहकों के लिए दिवाली के लिए ऑफर दे रही है। कई कंपनियां ग्राहकों के लिए पहली ईएमआई किस्त की छूट दे रही है। लोग भी कंपनियों के आकर्षक ऑफरों का लाभी उठा रहे हैं।
होम थियेटर की हो रही खरीददारी
कोरोना काल के समय घर में रहने के कारण लोग अपने घरों में सिनेमा हाल की तरह सारी सुविधाए करने में लगे हुए हैं। इसके लिए दुकानों पर पहुंचकर वायरलेस म्युजिक सिस्टम खरीदने पहुंच रहे हैं। ब्लूटूथ से स्मार्ट टीवी और मोबाइल सेट कनेक्टिंग वाला होम थियेटर टॉवर लोगों की पसंद बन रहा है।
बंपर बिक्री से दुकानदार भी खुश
दीपावली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व होम एप्लाइंसेज के सभी तरह उत्पाद उपलब्ध हैं। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी बंपर खरीदारी से बाजार खुशहाल है। कंपनियों की ओर ग्राहकों के लिए ऑफर दिए गए जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है। -हरीश अरोड़ा, शोरूम संचालक
लोग खरीदारी करने दुकान पर आ रहे हैं। वह अपने मनपंसद चीज बुक करा रहें है। कंपनियों की ओर से दिए गए दिवाली ऑफर ग्राहकों को पंसद आ रहे हैं। कैशबैक ऑफर से लोगों को लाभ मिल रहे हैं। -अक्षत अग्रवाल, शोरूम संचालक
अबकी बार व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। प्रत्येक साल से इस वर्ष अच्छा व्यापार होगा। अच्छी संख्या में ग्राहक जरूरत के उत्पाद खरीदने पहुंच रहे हैं। -इंदिवर अरोरा, शोरूम संचालक
ग्राहक दुकान पर ज्यादा समय खराब नहीं कर रहा है। वह आकर अपनी जरूरत की चीज पंसद कराता है। इस बार लोग प्रीमियम कास्ट के उत्पाद ज्यादा खरीद रहे हैं। -नितिन गोयल, दुकानदार, शोरूम संचालक
