बरेली: मुकदमे की रंजिश में जलाकर हत्या करने में दो को उम्रकैद
विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। मुकदमे की रंजिश में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर गृहस्वामी के पुत्र की हत्या करने वाले कैंट बुखारा निवासी फरियाद व इम्त्याज को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज फॉस्ट ट्रेक कोर्ट-फर्स्ट निर्दोष कुमार ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये …
विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। मुकदमे की रंजिश में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर गृहस्वामी के पुत्र की हत्या करने वाले कैंट बुखारा निवासी फरियाद व इम्त्याज को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज फॉस्ट ट्रेक कोर्ट-फर्स्ट निर्दोष कुमार ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जुर्माने की 75 फीसदी रकम मृतक के पिता को बतौर मुआवजा दी जायेगी।
सरकारी वकील संतोष श्रीवास्तव व दिगम्बर पटेल ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना कैंट में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी से पूर्व में दुष्कर्म करने पर फरियाद के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमे फरियाद जेल गया था व हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर बाहर आया था, तभी से रंजिश मानने लगा। 28 जुलाई 2017 की रात 10:30 बजे वह व उसका परिवार अपने घर के अंदर सो रहे थे कि तभी फरियाद, अपने पुत्र दिलशाद व अफरोज, इकरार, इम्त्याज व सलीम शहजादे के साथ एक राय होकर उसके गेट का अंदर से ताला तोड़कर घर में घुस आये और बरामदे में सो रहे उसके मझले पुत्र के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कने लगे, जिससे उसका पुत्र जाग गया और शोर मचाने पर बड़ा पुत्र व पुत्री भी जाग गये।
कमरों से बाहर बरामदे में आये तो देखा कि सभी उसके लड़के बशरूददीन पर मिट्टी का तेल प्लास्टिक की कैन से छिड़क रहे हैं। इससे पहले की वह इन लोगों को रोक पाता सभी ने आग लगा दी, जिससे बशरूददीन बुरी तरह जलने लगा। बचाव करने पर मुझे व मेरे बड़े बेटे व बेटी पर भी तेल छिड़ककर आग लगा दी।
पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। एम्बुलेंस बुलाकर पुत्र को भर्ती कराया था, इलाज के दौरान बेटे बशरूददीन की मौत हो गयी। पुलिस ने अभियुक्तगण के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपरांत फरियाद व इम्त्याज के विरूद्ध ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। अभियोजन पक्ष ने 8 गवाह कोर्ट में परीक्षित कराये थे।
