अमेरिका में हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल
वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी। गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थानीय समयानुसार …
वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी।
गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 12:56 बजे हुई। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े-
