बहराइच: धान के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वनकर्मियों ने पकड़ा
बहराइच। ककरहा रेंज के टाड़ के निकट धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। इससे किसानों में भगदड़ मच गई। जिसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है। बता दें कि ककरहा रेंज में बहने वाली नदियों का पानी बढ़ गया है। इससे …
बहराइच। ककरहा रेंज के टाड़ के निकट धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। इससे किसानों में भगदड़ मच गई। जिसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है।
बता दें कि ककरहा रेंज में बहने वाली नदियों का पानी बढ़ गया है। इससे जलीय जीव गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। ककरहा रेंज के ग्राम उर्रा निवासी तलाश अली रायनी का खेत भारतीय संचार निगम टावर के पास तांड सोतिया नदी से सटा हुआ है। खेत में इस समय धान की फसल लगी हुई है। रविवार सुबह 11 बजे विशालकाय मगरमच्छ धान के खेत में पहुंच गया। इससे किसानों में भगदड़ मच गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान के निर्देश पर वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक अमर सिंह टीम के साथ पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि मगरमच्छ नर है। काफी उम्र का बड़ा है। उसे जालिम नगर स्थित घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है।
