भाजपा सरकार में महंगाई से हर कोई है त्रस्त : अरुण वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज करनाईपुर के प्रांगण में आयोजित सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि कृषि बिल, महंगाई, बिजली व डीजल के दामों में बढ़ोतरी से सभी त्रस्त हैं। महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार धर्म, जाति के नाम पर लोगों को …

अयोध्या। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज करनाईपुर के प्रांगण में आयोजित सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि कृषि बिल, महंगाई, बिजली व डीजल के दामों में बढ़ोतरी से सभी त्रस्त हैं। महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटकर चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है। सपा किसानों की सच्ची हितैषी है।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत का सपना पूरा किया। उनके नाम गुजरात में स्टेडियम था, जिसे भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री के नाम कर दिया गया। हमें देश बेचने वाले नही देश को बचाने वाले के साथ चलना है। कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में जयंती मना रही है।

मुख्य अतिथि का शारदा वर्मा, राम जियावन वर्मा जेसराज वर्मा, कमलेश वर्मा, बबलू सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं सपाई पगड़ी एव अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने लौह पुरुष के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

संबंधित समाचार