बरेली: किला पुल की रेलिंग टूटी, जिम्मेदार अंजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला पुल शहर का सबसे पुराना पुल है। शहर से दिल्ली हाईवे को यह पुल जोड़ता है। इसलिए इस पर ट्रैफिक का भी काफी दबाव है। ऐसे में लंबे समय से जर्जर पुल पर हादसे का खतरा बना हुआ है। मौजूदा समय में किला पुल के हाल बेहाल हैं। पुल पर बनी …

बरेली, अमृत विचार। किला पुल शहर का सबसे पुराना पुल है। शहर से दिल्ली हाईवे को यह पुल जोड़ता है। इसलिए इस पर ट्रैफिक का भी काफी दबाव है। ऐसे में लंबे समय से जर्जर पुल पर हादसे का खतरा बना हुआ है। मौजूदा समय में किला पुल के हाल बेहाल हैं। पुल पर बनी रेलिंग टूट गई है। पुल जहां से शुरू हो रहा है और जहां खत्म, उसकी एप्रोच की दोनों ओर की दीवारें टूट गई हैं। रेलिंग का हिस्सा टूटकर गिरने से रात में कभी भी वाहन सवार उसकी चपेट में आकर हादसे का शिकार हो सकते हैं।

वहीं, किला पुल पर जगह-जगह गड्ढे भी हादसे का सबब बन सकते हैं। इस पर वाहनों के चलने से यात्रियों को झटका लग रहा है। रात के समय में लाइट न होने से भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

पुल की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का बजट खपाया जाता है। वहीं, पुल के बराबर बनीं पुलिया भी खस्ताहाल है जिस कारण यहां से गुजरने वालों के लिए खतरे की संभावना है।

संबंधित समाचार