बरेली: पुलिस बता रही घटना, परिजन मानने को नहीं तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार की देर रात सीबीगंज में हुई चोरी की वारदात के दौरान हुई फायरिंग में घायल गोविंद की मौत के बाद माहौल गरमा गया है। विवार की दोपहर गोविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार की देर रात सीबीगंज में हुई चोरी की वारदात के दौरान हुई फायरिंग में घायल गोविंद की मौत के बाद माहौल गरमा गया है। विवार की दोपहर गोविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को शरीर में फंसी गोली ही नहीं मिली। इसके बाद शव को एक्स-रे के लिए दोबारा जिला अस्पताल भेजा गया। रविवार की देर रात तक शव का पोस्टमार्टम चलता रहा।

वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गोविंद के परिजनों ने बताया कि पुलिस घटना को एक ही मानने पर तुली हुई है, लेकिन घटनाएं अलग-अलग हैं। वारदात के बाद परिजनों की ओर से नामजद कराए गए लोगों के नामों पर भी पुलिस संदेह जता रही है। वहीं मृत गोविंद के बेटे का कहना है कि छह साल पहले उनका चचेरा भाई ने प्रेम-विवाह किया था।

आरोप है कि उसके बाद से ही युवती के परिजन उनके परिवार से रंजिश मान रहे हैं। उसी रंजिश के चलते आरोपी शुक्रवार की देर रात उनके घर मे चचेरे भाई की हत्या करने के इरादे से घायल हुए थे। दरवाजे पर आवाज होने के चलते गोविंद उठे तो आरोपियों ने उनके दो फायर झोंक दिए। गोली की आवाज पर उसकी बहन बाहर आई तो आरोपियों ने उसपर भी फायरिंग कर दी, जिसमें बताया जा रहा कि उसके करीब 9 छर्रे लगे हैं।

वहीं परिजनों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि अगर पुलिस एक वारदात को एक घटना मान रही है तो वह मामले को खत्म कर सकती है। इसके बाद परिजन अपने स्तर से मामला निपटाने की बात कहते नजर आए।

संबंधित समाचार