बरेली: रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली
बरेली। हापुड़ के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को डाक पत्र के जरिये उत्तर प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशन और छह दिसंबर को पांच राज्यों के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भेजे गए इस डाक पत्र को मोहम्मद अमीम शेख नाम के व्यक्ति ने लिखा है। पत्र …
बरेली। हापुड़ के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को डाक पत्र के जरिये उत्तर प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशन और छह दिसंबर को पांच राज्यों के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भेजे गए इस डाक पत्र को मोहम्मद अमीम शेख नाम के व्यक्ति ने लिखा है।
पत्र के बाद बरेली जंक्शन, मुरादाबाद, लखनऊ, हापुड़, गोरखपुर, खुर्जा, अलीगढ़, कानपुर, टुंडला स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई गई है। कहीं भी किसी प्रकार का कुछ नहीं मिला है। आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट किया गया है।
