खबर का असर: राम गंगा घाट पहुंचे वन विभाग के अधिकारी, सफाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा चौबारी घाट पर सुबह 8:00 बजे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे और उन्होंने घाट की साफ सफाई बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग की टीम भी घाट की सफाई कार्य में जुटी हुई है। आपको बता दें कि आज से यहां पर तीन …

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा चौबारी घाट पर सुबह 8:00 बजे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे और उन्होंने घाट की साफ सफाई बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग की टीम भी घाट की सफाई कार्य में जुटी हुई है। आपको बता दें कि आज से यहां पर तीन दिवसीय गंगा उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वहीं, 11:00 बजे से गंगा के महत्व पर लेखन प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। घाट के पास ही व्यवस्थाएं की गई हैं। स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया। घाट की अव्यवस्था को लेकर अमृत विचार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सुबह ही जिलाधिकारी ने घाट की अच्छे से साफ सफाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए और स्वयं भी मौके पर जाकर स्थिति परखी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली

संबंधित समाचार