राष्ट्रपति, पीएम समेत कई बड़े नेताओं ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस पर दी बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणा एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों की जनता को सोमवार को सुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में दोनों राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि मैं इन राज्यों के निवासियों के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार …
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणा एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों की जनता को सोमवार को सुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में दोनों राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि मैं इन राज्यों के निवासियों के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इन सभी राज्यों की प्रगति की भी कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ”हरियाणावासियों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों बधाई। मेरी कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे।” छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कामना की कि लोकगीत, लोक-नृत्य और कला-संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाला यह प्रदेश प्रगति के नए मानदंड स्थापित करे। मध्य प्रदेश को उन्होंने प्राकृतिक संसाधन और कला-संस्कृति से समृद्ध प्रदेश बताया और उसके निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।
आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां की जनता कौशल, दृढ़ता और तप के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, ”इसलिए राज्य के लोग कई क्षेत्रों में सफल हैं। मैं कामना करता हूं कि आंध्र प्रदेश के लोग हमेशा खुश, स्वस्थ और सफल रहें।” इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों के सफल जीवन और प्रगति की कामना की।
वहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश तथा आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की है। नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि ये सारे राज्य राष्ट्र का गौरव है।
नायडू ने कहा, “आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा पंजाब प्रदेशों और अंडमान व निकोबार, लक्षदीव एवं पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर इन प्रदेशों के नागरिकों को उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने कहा, “भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।”
इसे भी पढ़ें…
