ब्राजील में गुफा ढहने से तीन लोगों की मौत, कई फंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रासीलिया। ब्राजील के एल्टीनोपोलिस शहर की डुआस बोकस गुफा में तकनीक एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण के तहत अभ्यास कर रहे बचाव दल के सदस्य रविवार को गुफा का एक हिस्सा ढहने के कारण उसमें फंस गए, जिसके कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। साओ पाउलो के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी देते …

ब्रासीलिया। ब्राजील के एल्टीनोपोलिस शहर की डुआस बोकस गुफा में तकनीक एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण के तहत अभ्यास कर रहे बचाव दल के सदस्य रविवार को गुफा का एक हिस्सा ढहने के कारण उसमें फंस गए, जिसके कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। साओ पाउलो के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बचाव दल के 27 सदस्य प्रशिक्षण अभियान के तहत तकनीक एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण ले रहे थे। उसी दौरान गुफा का एक हिस्सा ढह गया और उसमें बचाव दल के 16 सदस्य फंस गए। यह गुफा साओ पाउलो से करीब 300 किलोमीटर दूर एल्टीनोपोलिस शहर के नजदीक स्थित है।

इसे भी पढ़ें…

बलूचिस्तान में बम विस्फोट, दो की मौत, फ्रंटियर कोर के तीन जवान घायल

संबंधित समाचार