नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरन जेव ने इस्तीफे की घोषणा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्कोप्जे।  नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरन जेव ने स्थानीय चुनावों में अपनी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक यूनियन की करारी हार के बाद रविवार देर रात अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में ज़ेव ने कहा, “ मैं इस चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक यूनियन के नेता …

स्कोप्जे।  नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरन जेव ने स्थानीय चुनावों में अपनी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक यूनियन की करारी हार के बाद रविवार देर रात अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में ज़ेव ने कहा, “ मैं इस चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक यूनियन के नेता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

प्रधानमंत्री जोरन जेव ने देश में समय पूर्व राष्ट्रीय चुनाव कराने का विरोध करते हुए कहा कि इसके बजाए वह पार्टी के किसी अन्य नेता को प्रधानमंत्री बनाने और उनके नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे। हालांकि, स्थानीय चुनाव परिणामों की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन प्रधानमंत्री ज़ोरन ज़ेव की पार्टी को राजधानी स्कोप्जे में मेयर के पद के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार