कानपुर में जीका वायरस के 6 नए मामले आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले में जीका वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 10 हो चुकी है। वहीं, राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए निगरानी तेज कर दी गई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि, …

कानपुर। जिले में जीका वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 10 हो चुकी है। वहीं, राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए निगरानी तेज कर दी गई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि, सीएम योगी ने प्रदेश में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि होने पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिशा निर्देश जारी करते हुए वृहद स्‍तर पर निगरानी कार्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर जिले के 39 हजार 897 घरों के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया है। वहीं, प्रदेश में जीका वायरस के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि कानपुर नगर में जीका वायरस के कुछ मामलों की पुष्टि होने पर सीएम योगी ने रविवार को एक बैठक की। जिसमें उन्होंने आला अधिकारियों को इस संक्रामक रोग के उपचार और बचाव के संबंध में सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 अक्टूबर को जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद 30 अक्टूबर को तीन और 31 अक्टूबर को छह मरीजों की पुष्टि की गई। प्रदेश में अबतक जीका वायरस के 10 मामलों की पुष्टि की जा चुकी हैं, ये सभी मामले कानपुर जिले के हैं।

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में जांच के नमूने भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही जीका वायरस की पुष्टि होने पर वृहद स्‍तर पर मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार