हरदोई: शिविर में 200 निसंतान दंपतियों ने कराया निशुल्क जांच
हरदोई। मेडिसिटी हॉस्पिटल की संचालक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी मिश्रा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा की ओर से सोमवार को निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक मरीजों का तांता लगा रहा। शिविर में भारी संख्या में …
हरदोई। मेडिसिटी हॉस्पिटल की संचालक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी मिश्रा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा की ओर से सोमवार को निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक मरीजों का तांता लगा रहा।
शिविर में भारी संख्या में निसंतान दंपतियों की भीड़ देखने को मिली। लगभग 200 निसंतान दंपतियों ने हॉस्पिटल पहुंचकर अपनी जांच कराई और अपनी समस्याओं को बताया। जांच के बाद डॉ. शिवानी ने दम्पत्तियों को आवश्यक परामर्श दिया और आश्वस्त किया कि उनके तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की निराश होने की जरूरत नहीं है, ईश्वर की कृपा रहेगी तो वह संतान की प्राप्ति अवश्य करेंगे।
