रायबरेली: लालगंज पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेसी नेता ने किया बीजेपी पर वार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के लिए हवा बनने के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा लालगंज पहुंची। यात्रा पहले बाल्हेश्वर मंदिर पहुंची जहां प्रतिज्ञा यात्रा में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने बाल्हेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कस्बे के बाईपास रोड़ के निकट एक मैदान में सभा हुई। सभा में पूर्व …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के लिए हवा बनने के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा लालगंज पहुंची। यात्रा पहले बाल्हेश्वर मंदिर पहुंची जहां प्रतिज्ञा यात्रा में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने बाल्हेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कस्बे के बाईपास रोड़ के निकट एक मैदान में सभा हुई।

सभा में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने देश को लूटा उसी प्रकार भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है। रायबरेली से गांधी परिवार का अटूट रिश्ता है। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा का दसवां दिन है, हर जगह पर यात्रा को सहयोग व समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में महंगाई चरम पर है। कंपनियों को निजी हाथों में देकर बेचने का काम किया जा रहा है।

पूर्व विधानपरिषद सदस्य राजेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रियंका गांधी द्वारा जो आठ मुद्दे उठाए गए हैं उन्हें प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। भाजपा सात साल में 90 प्रतिशत देश बेच चुकी है। विधायक आराधना मिश्र ने हाथरस व उन्नाव की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ आपराध चरम पर है। महिलाओं को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार