पीलीभीत: आबादी में पहुंचा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलाबटांडा, अमृत विचार। तेंदुए ने एक बार फिर आबादी की ओर रूख किया। ग्रामीण के मकान में पहुंचकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे निवाला बनाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क ट्रेस कर अलर्ट किया। टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों …

गुलाबटांडा, अमृत विचार। तेंदुए ने एक बार फिर आबादी की ओर रूख किया। ग्रामीण के मकान में पहुंचकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे निवाला बनाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क ट्रेस कर अलर्ट किया।
टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की दस्तक कम नहीं हो पा रही है।

एक बार फिर बराही रेंज के जंगल से सटे धुरिया पलिया गांव में तेंदुए ने दस्तक दी। सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ रणजीत सिंह के घर के पास पहुंच गया। उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और खींचकर ले जाने लगा। इस दौरान परिवार की गुरप्रीत कौर सफाई कर रही थी। तेंदुआ कुत्ते को निवाला बना रहा था। यह देख महिला के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए।उसके बाद लाठी डंडे फटकारे। इस पर तेंदुआ नजदीक के खेतों की तरफ भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जानकारी जुटाई। वन दरोगा सुरेंद्र गौतम ने बताया कि कुत्ते के शव को दफन करा दिया है। निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

संबंधित समाचार