कानपुर: खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के पतारा कस्बा स्थित साघन सहकारी समिति में खाद के लिए सुबह से किसानों की भारी भीड़ लगी रही। खाद लेने के लिए आसपास के किसान सुबह से पतारा समिति पहुंच गए। दोपहर में हड़ताल के चलते खाद न मिलने की सूचना चस्पा होते ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पतारा स्थित …

कानपुर। जिले के पतारा कस्बा स्थित साघन सहकारी समिति में खाद के लिए सुबह से किसानों की भारी भीड़ लगी रही। खाद लेने के लिए आसपास के किसान सुबह से पतारा समिति पहुंच गए। दोपहर में हड़ताल के चलते खाद न मिलने की सूचना चस्पा होते ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पतारा स्थित साघन सहकारी समिति में पतारा क्षेत्र के किसान डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे थे। दोपहर लगभग 11 बजे समिति में हड़ताल के चलते खाद न मिलने की सूचना चस्पा होते ही किसानो ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने एसडीएम घाटमपुर व विधायक उपेन्द्रनाथ पासवान को अपनी समस्या बताई।

एसडीएम ने जल्द खाद उपलब्ध करवाने की बात कही। वहीं विधायक ने फोन पर अधिकारियों से बात कर जल्द खाद दिलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शान्त हुए। किसानों ने बताया कि सहकारी समिति से रात में शराब पीकर खाद ब्लैक की जाती हैं। वहीं किसानों को खाद न होने की बात बताकर गुमराह करते हैं। किसानों ने एसडीएम घाटमपुर से मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार