Covid-19 Vaccination: वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग से मिली निजात, अब रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी को कोरोना का टीका लगाने के लिए राज्य सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है। योगी सरकार ने इसको लेकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन लगाने का आदेश प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को दिया है। इस पहल से प्रदेशवासियों में बेहद खुशी नजर आ रही …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी को कोरोना का टीका लगाने के लिए राज्य सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है। योगी सरकार ने इसको लेकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन लगाने का आदेश प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को दिया है। इस पहल से प्रदेशवासियों में बेहद खुशी नजर आ रही है। सरकार की इस पहल से उन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो नौकरी पेशा वाले थे और जिन्हें समय के अभाव के चलते टीका नहीं लग पा रहा था। हालांकि महिलाएं रात 10 बजे तक कैसे काम करेंगी ये एक सवालिया प्रश्न है।

यूपी में 18 साल से ज्यादा उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। अब तक 9.84 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 3.30 करोड़ लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवाई है। अभी 4.90 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में 15 दिसंबर तक सभी लोगों को कम से कम टीके की एक डोज लगाने के लिए क्लस्टर माडल के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। ऐसे गांव जहां पर 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है, वहां प्राथमिकता पर टीका लगाया जाएगा। ऐसे गांव जहां शत-प्रतिशत लोग दोनों वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन्हें कोरोना सुरक्षित गांव घोषित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश ने कोरोना टीकाकरण में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए एक और कीर्तिमान बना दिया है। मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में 27,36,333 टीके लगाए गए जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा देश के दूसरे प्रदेशों से काफी अधिक है। इसी प्रकार कुल टीकाकरण के मामले में भी उत्तर प्रदेश ने महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल समेत दूसरे कई राज्‍यों से आगे निकलते हुए अब तक कुल 5,14,89,309 लोगों के टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है।

संबंधित समाचार