रामपुर : स्वार में वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, पिंजरे में हुआ कैद
रामपुर, अमृत विचार। स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी और आसपास के गांव में एक बार फिर से तेंदुए के देखे जाने की सूचना ने वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखा जा रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग …
रामपुर, अमृत विचार। स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी और आसपास के गांव में एक बार फिर से तेंदुए के देखे जाने की सूचना ने वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखा जा रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग की टीम ने पिछले कई दिनों से तेंदुए की तलाश कर रही थी। मौके पर पहुंचकर कई जगह पिंजरा लगा दिया गया था। देर रात आरसल-पारसल गांव में तेंदुए पिंजरे में कैद हुआ।
जिसको प्राथमिक उपचार कराकर बिजनौर के अमानगढ़ के जंगल में छोड़ा जाएगा। मौके पर पुलिस एवं वन अधिकारी डीएफओ राजीव कुमार रेंजर, के एस भंडारी राजकुमार, वन दरोगा धर्मेन्द्र कोली, वन दरोगा शील कुमार, वन रक्षक संतोष कुमार, वन रक्षक कपिल, वन रक्षक अजीम खां माली, रवेंन्यू टीम मौजूद रही।
