रायबरेली: पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, तीन गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बिना सुरक्षा व्यवस्था के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लाल पांडेय मजरे पूरे राई में पटाखा बनाने का काम हो रहा था। पुलिस प्रशासन ने कभी जांच करने की जरूरत नहीं समझी। नतीजा यह रहा कि मंगलवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। …

रायबरेली। बिना सुरक्षा व्यवस्था के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लाल पांडेय मजरे पूरे राई में पटाखा बनाने का काम हो रहा था। पुलिस प्रशासन ने कभी जांच करने की जरूरत नहीं समझी। नतीजा यह रहा कि मंगलवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं घायलों में 6 साल के बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

मंगलवार सुबह करीब 9.10 बजे पूरे राई में गांव के बाहर मो मुख्यतार की पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक पटाखों में आग लगने से तेज धमाका हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मो मासूम 18, पुत्ती 14 पुत्र मो मुख्तयार व कौशल 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। मो. मासूम और पुत्ती पटाखा फैक्ट्री के अंदर थे जबकि कौशल बाहर खेल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंची। घायलों को सीएसची नसीराबाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम शिखा श्रीवास्तव, सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने जांच पड़ताल की।

संबंधित समाचार